महराजगंज

महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिगिना में पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिगिना में पुलिस की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। रविवार को दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर गांव में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में भैंसा मारने की घटना के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया और मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस की भूमिका और कार्यशैली को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी को लेकर ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू किया है।
धरना स्थल पर लगाए गए बैनर में “परसा मलिक पुलिस की भूमिका की जांच एवं भैंसा मारने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना” लिखा गया है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने हाथ उठाकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
ग्रामीणों का कहना है कि जब तक भैंसा मारने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती और पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026












