महराजगंज

महराजगंज कस्बे के शिशु विद्यालय जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज कस्बे के शिशु विद्यालय जूनियर हाईस्कूल परिसर में रविवार को मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। होप एंड हेल्प वेलफेयर सोसाइटी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं श्री श्याम मित्र मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 30 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने की मुहिम में अपना योगदान दिया।
शिविर का शुभारंभ सीमा शुल्क चौकी ठूठीबारी के अधीक्षक सुभाष यादव ने फीता काटकर किया। गोरखपुर चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं सुमन चैरिटेबल ब्लड सेंटर, महराजगंज के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का संदेश दिया।
कार्यक्रम संयोजक नीरज सोनी एवं ओंकार वर्मा ने बताया कि होप एंड हेल्प वेलफेयर सोसाइटी की ओर से वर्ष 2022 से लगातार स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ठूठीबारी कस्बे के साथ आसपास के गांवों से भी लोग इन शिविरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य लोगों को नियमित रक्तदान के लिए प्रेरित करना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। शिविर में रक्तदाताओं के पंजीकरण से लेकर रक्त संग्रह तक की प्रक्रिया संबंधित ब्लड बैंकों की टीम ने पूरी की।

आयोजन में तीनों संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
एक यूनिट रक्त किसी अनजान इंसान की जिंदगी बचा सकता है इसी संदेश के साथ रक्तदाताओं ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की।
इस दौरान होप एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष आशुतोष रौनियार , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई ठूठीबारी से नीरज सोनी एवं श्याम मित्र मंडली से दीपू निगम ,ओमकार वर्मा सहित गणमान्य सदस्यगण मौजूद थे।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026












