जौनपुर

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में कटार रोड के किनारे रविवार दोपहर पानी से भरे गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव उतराया मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव में कटार रोड के किनारे रविवार दोपहर पानी से भरे गड्ढे में एक अज्ञात युवक का शव उतराया मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक ग्रामीण की नजर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने तुरंत इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के थानों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाकर शिस्राख के प्रयास किए जा रहे हैं।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












