लखनऊ

लखनऊ समाजवादी पार्टी की स्थापना के 34 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए प्रदेश मुख्यालय में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखनऊ समाजवादी पार्टी की स्थापना के 34 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए प्रदेश मुख्यालय में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी के कार्यकाल को लेकर गंभीर आरोप लगाए और एक लंबा ब्यौरा पेश किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मंच पर विशेष रूप से एक घड़ा रखा गया था, जिस पर “सपा के पाप का घड़ा” लिखा हुआ था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस घड़े के माध्यम से सपा के पिछले तीन दशकों के राजनीतिक सफर, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला। पार्टी का दावा है कि सपा शासनकाल के दौरान प्रदेश में अराजकता और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है, जिसे जनता अच्छी तरह समझती है।
इटवा-बांसी मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक सुरक्षित
https://t.co/1XvyUI8nOY
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 4, 2026












