बलरामपुर

बलरामपुर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में वकीलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में वकीलों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। सोमवार को कलश चौराहा, तुलसीपुर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्र हुए और शासन द्वारा लाए गए काले कानूनों तथा लेखपालों द्वारा लागू किए गए ऑनलाइन सिस्टम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वकीलों का कहना है कि यह नई ऑनलाइन व्यवस्था और प्रशासनिक नीतियां आम जनता के लिए भारी परेशानी का सबब बन रही हैं। आंदोलनकारी वकीलों ने दो टूक चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता और इस प्रणाली को वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने न्यायिक कार्यों से दूरी बनाए रखते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए और अपनी नाराजगी जताई।
लखनऊ में भाजपा का सियासी हमला: सपा के 34 साल पूरे होने पर जारी किया ‘पाप का घड़ा’
https://t.co/GM0tb9M7eN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 5, 2026












