मुख्य तिराहे पर 8 फीट गहरा खुला गड्ढा, 23 दिन से नहीं हुई कार्रवाई—किसी बड़े हादसे का इंतजार?

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल आदर्श नगर पंचायत के मुख्य तिराहे पर सड़क किनारे करीब 8 फीट गहरा और 8 फीट चौड़ा गड्ढा पिछले 23 दिनों से खुला पड़ा है, जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए हर वक्त बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल आदर्श नगर पंचायत के मुख्य तिराहे पर सड़क किनारे करीब 8 फीट गहरा और 8 फीट चौड़ा गड्ढा पिछले 23 दिनों से खुला पड़ा है, जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए हर वक्त बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस गड्ढे में पानी पूरी तरह भरा हुआ है, जिससे इसकी गहराई का अंदाजा लगाना असंभव है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गड्ढा खोदे जाने के बाद से इसे सुरक्षित करने या भरने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इस संबंध में कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया ने भी ईओ से शिकायत किए जाने की बात कही है, फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

हैरानी की बात यह है कि यह खतरनाक गड्ढा ब्लॉक गेट से महज 100 कदम और तहसील से लगभग 300 कदम की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों और एनएच-730एस से जुड़े अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। दिन के समय तो लोग किसी तरह बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के वक्त प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण यह किसी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर बैरिकेडिंग कराने और गड्ढे को भरवाने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.