अनूपशहर: स्वतंत्रता सेनानी पंडित देवदत्त शर्मा की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित देवदत्त शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित देवदत्त शर्मा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी, जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया।

स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका

कांग्रेस नगर अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश शर्मा की अध्यक्षता और एडवोकेट नटवरलाल शर्मा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि पंडित देवदत्त शर्मा ने वर्ष 1931 में देश के स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की थी। उन्होंने लाहौर अधिवेशन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर छह माह तक जेल में भी रखा था।

सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक सफर
आजादी के बाद भी उनका जनसेवा का सफर जारी रहा

वर्ष 1941 में उन्होंने जिला बोर्ड एजुकेशन के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाली।

वर्ष 1946 में उन्हें ऑनरेरी मजिस्ट्रेट बनाया गया।

अनूपशहर नगर पालिका के चेयरमैन के रूप में उन्होंने करीब 30 वर्षों तक कार्य किया।

वर्ष 1952 में डिबाई और वर्ष 1957 में अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।

उन्होंने रेलवे बोर्ड के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं।

वक्ताओं ने कहा कि उनके त्याग, संघर्ष और आदर्श आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में महेश चंद्र गौड़, प्रभात कौशिक, प्रवीण गौड़, मोहम्मद उमर, अहमद हुसैन, बबलू खान, योगेंद्र शर्मा, जिला सचिव गौरव शर्मा और एडवोकेट हेमंत शर्मा सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.