महराजगंज: चोरी की बाइक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, गोरखपुर-कुशीनगर समेत दर्ज हैं 19 मुकदमे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुर्गा मंदिर पिपरदेउरा के पास चेकिंग के दौरान एक टीवीएस अपाचे बाइक सवार को रोका। वैध कागजात न दिखाने पर जब पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन, चेसिस और इंजन नंबर की जांच की, तो उनमें भिन्नता पाई गई। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन जब्त कर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान इम्तेयाज (पुत्र मुस्लिम, निवासी जहदा, थाना कोठीभार, महराजगंज) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय इस शातिर आरोपी पर महराजगंज, गोरखपुर और कुशीनगर जनपदों में चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों के कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने कोतवाली थाने में मु.अ.सं. 409/2026, धारा 317(2)/341(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उ.नि. अजय कुमार वर्मा, हे.का. आनंद यादव, का. अजय यादव और का. रवि राजभर शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.