जौनपुर

जौनपुर जिले में भारी बारिश के बीच शहाबडेपुर और जगदीशपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पिछले करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लंबे समय से बिजली गुल रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जिले में भारी बारिश के बीच शहाबडेपुर और जगदीशपुर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में पिछले करीब 24 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लंबे समय से बिजली गुल रहने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आम जनजीवन और पढ़ाई प्रभावित
बिजली न होने से घरों में अंधेरा छाया हुआ है, जिससे मोबाइल चार्जिंग, पेयजल संकट और रोजमर्रा के अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो गए हैं। इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों में रोष
स्थानीय लोगों का आरोप है कि 24 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी मौके पर सक्रिय नजर नहीं आए हैं। विभागीय लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने जल्द से जल्द फाल्ट ठीक करवाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की पुरजोर मांग की है।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026











