मऊ

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के चिरैयाकोट में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा ‘युवा भविष्य सम्मेलन’ का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के चिरैयाकोट में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा ‘युवा भविष्य सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री अरविंद राजभर रहे, जिसमें करीब 700 युवाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
क्षेत्रीय रोजगार और पूर्वांचल अलग राज्य की मांग
अरविंद राजभर ने कहा कि युवाओं को दूसरे राज्यों में पलायन करने के बजाय स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की वकालत करते हुए पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की पार्टी की मांग प्रमुखता से उठाई, जिससे विकास और शिक्षा के अवसर बढ़ सकें।
83 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि सुभासपा प्रदेश की 83 विधानसभा सीटों पर काम कर रही है। एनडीए गठबंधन के तहत जितनी सीटें मिलेंगी, पार्टी उन पर पूरी ताकत से लड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी विरोधी कयासों को खारिज करते हुए 3 से 13 सीटों तक का सफर तय करके दिखाएगी।
गोरखपुर में जलभराव पर भड़के व्यापारी: मेयर और नगर आयुक्त को घेरा, लगाए नारेhttps://t.co/M6ei7luF4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 27, 2026












