गोरखपुर

गोरखपुर जनपद में भारी बारिश के बाद जलभराव से त्रस्त व्यापारियों ने साहबगंज किराना मंडी में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन की गाड़ी को घेर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद में भारी बारिश के बाद जलभराव से त्रस्त व्यापारियों ने साहबगंज किराना मंडी में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन की गाड़ी को घेर लिया। आक्रोशित व्यापारियों ने अधिकारियों को गाड़ी से उतरकर पानी का जायजा लेने को कहा। इस दौरान भीड़ में से ‘बीजेपी को वोट दो, पानी में नहाते रहो’ के नारे भी लगाए गए।
व्यापारियों का आरोप है कि नाला जाम होने से हर साल बारिश में लाखों का सामान खराब होता है और चुनाव के बाद से कोई भी जनप्रतिनिधि सुध लेने नहीं आया। पूर्व किराना कमेटी अध्यक्ष उमेश मद्धेशिया ने कहा कि नुकसान की भरपाई व्यापारियों को अपनी जेब से करनी पड़ती है।
ड्राइवर द्वारा बारिश के बाद काम कराने के आश्वासन पर व्यापारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी सिर्फ कागजों में काम कर रहे हैं। विरोध के बाद अधिकारी वहां से चले गए।
नौतनवा में युवक ने लगाया जान से मारने की धमकी और मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीरhttps://t.co/a4Q0yxx2Yp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












