बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आकाशवाणी कृषि कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सतवरा (विकासखंड डिबाई) में किसानों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के आकाशवाणी कृषि कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सतवरा (विकासखंड डिबाई) में किसानों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को जैविक खेती, एफपीओ के गठन, कृषि उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और उनके अंतरराष्ट्रीय निर्यात से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में आकाशवाणी नजीबाबाद के अधिकारियों के साथ बीईडीएफ-एपीडा (वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार) के वैज्ञानिक डॉ. नेत्रपाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बासमती चावल सहित अन्य कृषि उत्पादों को विदेशों में निर्यात करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता बनाए रखने के तरीके बताए। इसके साथ ही उन्होंने कृषि व्यापार और उत्पादों के सुगम निर्यात में आगामी जेवर एयरपोर्ट के रणनीतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान कृषि वैज्ञानिकों व अधिकारियों ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, रोग एवं कीट प्रबंधन, जैविक किट के उपयोग, एफपीओ के गठन तथा एक्सपोर्ट लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। वहीं एडीओ एग्रीकल्चर सोनू भारद्वाज ने कृषि विभाग की योजनाओं, बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री और कृषि यंत्रों की जानकारी देते हुए किसानों से पराली न जलाने की अपील की। कार्यक्रम में ‘सुबास्थीक एफपीओ’ के डायरेक्टर संतोष राजपूत, डॉ. जवाहर सिंह सहित विभिन्न कृषि विशेषज्ञों व स्थानीय किसानों की गरिमामय उपस्थिति रही।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026












