चौक रोड रईसमिल के पास सौगंध का विशालकाय पेड़ धराशायी: मुख्य मार्ग अवरुद्ध, घंटों ठप रहा यातायात

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के चौक रोड स्थित रईसमिल के समीप शनिवार शाम सड़क किनारे खड़ा सौगंध का विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर क्षेत्र के चौक रोड स्थित रईसमिल के समीप शनिवार शाम सड़क किनारे खड़ा सौगंध का विशालकाय पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस वक्त वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पेड़ के मुख्य मार्ग पर गिरने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर दोपहिया व चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रास्ते में फंसे स्कूली बच्चों, महिलाओं और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी रागिनी और अन्य ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि यह पेड़ वर्षों से जर्जर व सूखा पड़ा था। बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने इसे नहीं हटाया और घटना के घंटों बीत जाने के बाद भी कोई प्रशासनिक अमला मौके पर नहीं पहुंचा।

क्षुब्ध ग्रामीणों व राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल जेसीबी व क्रेन मंगाकर गिरे हुए पेड़ को हटाया जाए ताकि आवागमन बहाल हो सके। इसके साथ ही सड़क किनारे खड़े अन्य खतरनाक और सूखे पेड़ों को भी चिन्हित कर जल्द कटवाने की मांग की गई है ताकि भविष्य में किसी दुर्घटना को रोका जा सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.