महराजगंज

महराजगंज नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण सीमावर्ती तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। महाव नाले के उफान पर आने और गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते तराई इलाके में स्थिति संवेदनशील हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बारिश के कारण सीमावर्ती तराई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। महाव नाले के उफान पर आने और गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के चलते तराई इलाके में स्थिति संवेदनशील हो गई है। खतरे की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है।
हालात का मौके पर जायजा लेने के लिए महराजगंज के जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल प्रशासनिक टीम के साथ बरगदवां पहुंचे। उन्होंने महाव नाले के जलस्तर, सुरक्षा प्रबंधों और आसपास के इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया। डीएम ने उपस्थित अधिकारियों को 24 घंटे लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए राहत व बचाव की सभी तैयारियां दुरुस्त रखने के कड़े निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तराई और नाले के तटीय इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों को अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने और पानी बढ़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी। प्रशासन की ओर से संवेदनशील गांवों में लगातार नजर रखी जा रही है ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत कार्य शुरू किया जा सके।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













