बुलन्दशहर

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई श्राद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और खराब मौसम के बीच डिबाई प्रशासन मुस्तैद नजर आया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई श्राद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और खराब मौसम के बीच डिबाई प्रशासन मुस्तैद नजर आया। भारी बारिश और ठंड के बावजूद भीमपुर दोराहे पर बढ़े यातायात के दबाव को देखते हुए उपजिलाधिकारी रविकांत चौबे स्वयं पुलिस टीम के साथ सड़क पर उतरे और घंटों लगे जाम को खुलवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
अलीगढ़ और बुलंदशहर मार्ग से आने वाले श्रद्धालु भीमपुर दोराहे होते हुए अनूपशहर, नरौरा, रामघाट, कर्णवास और डिबाई की तरफ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। वाहनों की अत्यधिक संख्या के कारण चौराहे पर भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही एसडीएम रविकांत चौबे मौके पर पहुंचे और पुलिस बल के साथ मिलकर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से निकालकर आवागमन बहाल कराया।
एसडीएम की सक्रियता को देखकर मातहतों का भी उत्साह बढ़ा। दौलतपुर खुर्द चौकी प्रभारी राहुल राजपूत, ट्रैफिक पुलिस के ललित कुमार और अंकित वशिष्ठ समेत अन्य जवानों ने तेज बारिश की परवाह किए बिना मोर्चा संभाले रखा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की इस तत्परता और कार्यशैली की स्थानीय नागरिकों व श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।
रानीपुर ब्लॉक में भीषण तूफान का तांडव: पेड़ व खंभे गिरने से कई मुख्य मार्ग ठप, पूरे क्षेत्र की बिजली गुल
मऊजनपद के रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र में शनिवार सुबह मौसम के अचानक मिजाज बदलने से भारी तबाही देखने को मिली। सुबह 10 बजे के बाद आए तेज तूफान और चक्रवाती हवाओं के साथ हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह विशालकाय पेड़ और बिजली के खंभे उखड़कर सड़कों पर गिर जाने से कई प्रमुख मार्ग पूरी तरह बाधित हो गए हैं।
तूफान का सर्वाधिक प्रभाव रानीपुर-खुरहट मुख्य मार्ग पर देखा गया, जहां पेड़ गिरने के कारण पिछले तीन घंटे से यातायात पूरी तरह ठप पड़ा है। इसके अलावा मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग, पलिया-भरुकवा और पलिया-बकरी ग्रामीण मार्ग भी पेड़ गिरने से बंद हो चुके हैं। रास्तों के अवरुद्ध होने से यात्री और स्थानीय लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं। ग्रामीणों ने स्वयं टहनियां हटाकर रास्ता बनाने का प्रयास किया, लेकिन बड़े पेड़ों को हटाने के लिए प्रशासनिक मदद और क्रेन की दरकार है।
तूफान के कारण कई स्थानों पर विद्युत तार टूटकर गिर गए हैं, जिससे पूरे रानीपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी तहसील प्रशासन और संबंधित राहत टीमों को दे दी गई है, ताकि जल्द से जल्द सड़कों को साफ कराकर आवागमन व बिजली व्यवस्था बहाल की जा सके।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













