मऊ

मऊ जनपद के आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व और ‘मिशन शक्ति’ अभियान-5.0 को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने जिले के सभी मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के आगामी शारदीय नवरात्रि पर्व और ‘मिशन शक्ति’ अभियान-5.0 को लेकर मऊ पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने जिले के सभी मिशन शक्ति केंद्र प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि के दौरान प्रमुख मंदिरों, पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही गई।
एएसपी ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की इस प्रभावी कार्यप्रणाली का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना और आमजन व श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।
सहारनपुर स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यूपी पुलिस के ही एक सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर (रिटायर्ड दारोगा) ने अपनी फरियाद न सुने जाने से क्षुब्ध होकर जमकर हंगामा किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/0RYtRxtzup
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 26, 2026













