मधुबन में 27 सितंबर को निकलेगी भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा: पांचों वंशों की झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

मऊ

मऊ जनपद केतहसील क्षेत्र अंतर्गत 27 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा एवं पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद केतहसील क्षेत्र अंतर्गत 27 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा शोभायात्रा एवं पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजक समिति द्वारा पिपरा, सुग्गीचौरी, दुबारी, गजियापुर व नगर पंचायत कस्बा सहित विभिन्न गांवों में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

सुबह 10 बजे शंखनाद के साथ रवाना होगी शोभायात्रा

आयोजक समिति के अध्यक्ष बबलू ठठेरा ने बताया कि रविवार को पूजनोत्सव का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा। सुबह 9 बजे नगर पंचायत स्थित स्वर्गीय हरिमोहन मल्ल के हाता में श्रद्धालुओं का एकत्र होना शुरू होगा। इसके उपरांत पूर्वाह्न 10 बजे आचार्यों के शंखनाद के साथ शोभायात्रा प्रस्थान करेगी।

पांच वंशों की झांकियां व शहीद स्मारक पर माल्यार्पण

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान विश्वकर्मा के पांचों वंशों—लोहार, ठठेरा, बढ़ई, सोनार एवं शिल्पकार (कंसकार/स्वर्णकार आदि) की मनमोहक झांकियां होंगी। यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए मधुबन शहीद स्मारक पहुंचेगी, जहां स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन कर माल्यार्पण किया जाएगा। तत्पश्चात यात्रा भैरूपुर मोड़ स्थित साहू मैरिज हॉल पहुंचेगी।

सामूहिक पूजनोत्सव एवं सामाजिक सम्मान समारोह

साहू मैरिज हॉल में पांचों वंशों के यजमानों द्वारा विधि-विधान से सामूहिक पूजन संपन्न कराया जाएगा। पूजन के पश्चात आयोजित जनसभा में मुख्य वक्ताओं का संबोधन होगा तथा शोभायात्रा व पूजनोत्सव में योगदान देने वाले सभी वंशों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान संरक्षक सुरेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद विश्वकर्मा, लवकुश विश्वकर्मा, सुभाषचंद्र शर्मा, सुभाष ठठेरा, सुजीत शर्मा, रामप्रताप विश्वकर्मा, गुड्डू शर्मा, सोनू, दिलीप तथा राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.