मऊ

मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत भीटी चौराहे के पास स्थित एक होटल की संचालिका ने पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने वाली दवा खा ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत भीटी चौराहे के पास स्थित एक होटल की संचालिका ने पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने वाली दवा खा ली। गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है।
होटल पर कहासुनी के बाद उठाया आत्मघाती कदम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीटी निवासी 28 वर्षीय पिंकी अपने पति भारत के साथ जिला अस्पताल के सामने ‘खुशबू होटल’ का संचालन करती हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस हो गई। इस विवाद से क्षुब्ध होकर पिंकी ने होटल में रखी चूहे मारने की दवा का सेवन कर लिया।
ननद ने दिखाई तत्परता, इमरजेंसी में भर्ती
घटना की भनक लगते ही जब पिंकी की ननद उसे समझाने पहुंचीं, तो उसकी बिगड़ती हालत देखकर तत्काल जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
अस्पताल में तैनात डॉक्टर रमेश की देखरेख में महिला का गहन इलाज जारी है, हालांकि उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच और नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













