महराजगंज

महराजगंज पुलिस सेवा में उत्कृष्ट, सराहनीय और निष्ठापूर्ण योगदान के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वर्ष 2026 में महराजगंज जिले के 26 पुलिसकर्मियों को प्रतिष्ठित ‘सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस सेवा में उत्कृष्ट, सराहनीय और निष्ठापूर्ण योगदान के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वर्ष 2026 में महराजगंज जिले के 26 पुलिसकर्मियों को प्रतिष्ठित ‘सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया है। गृह मंत्रालय द्वारा 25 सितंबर 2026 को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इनमें 18 पुलिसकर्मियों को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ तथा 8 पुलिसकर्मियों को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया है।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित कर्मी
निरीक्षक धनंजय कुमार राय, निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक गुड्डू प्रभाकर, उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रविन्द्र नारायण मिश्र, उपनिरीक्षक हरिश्चन्द्र राम, उपनिरीक्षक घिराऊ, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवमणि यादव तथा मुख्य आरक्षी रामबाबू मौर्य, जय प्रकाश दीक्षित, तारकेश्वर पाण्डेय, नन्दलाल यादव, शत्रुघ्न शर्मा, नन्दलाल चौरसिया, शिव कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश यादव एवं बृजेश कुमार।
उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित कर्मी
मुख्य आरक्षी धनु कुमार यादव, नरसिंह कुशवाहा, हरिकेश्वर मणि त्रिपाठी, परवेज आलम, संतोष कुमार राव, सुदर्शन, रामानंद एवं विश्वनाथ राम।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी शुभकामनाएं
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पदक प्राप्त करने वाले सभी अधिकारियों व जवानों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, लगन और पुलिस महकमे के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि पूरे जिले के पुलिस बल को और अधिक निष्ठा व सेवा भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













