मऊ

मऊ जनपद के घोसी स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत तहसील स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के घोसी स्थित सर्वोदय पीजी कॉलेज में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत तहसील स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक व रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाकर अपनी अद्भुत रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सुप्रिया सिंह ने प्रथम, अनीता चौहान ने द्वितीय तथा बीनू चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतिभा और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं प्रतियोगिताएं: मुख्य अतिथि
समारोह के मुख्य अतिथि एवं भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील ने विजेता व प्रतिभागी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपना हुनर दिखाने का एक सशक्त मंच मिलता है। इससे उनकी रचनात्मकता में निखार आने के साथ-साथ आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।
सामाजिक व रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी जरूरी
विशिष्ट अतिथि इंद्र बहादुर सिंह ने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वे किताबी ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. वंदना पाण्डेय ने कहा कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाना और उन्हें निखारना है।
शिक्षक व कर्मचारी रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन डॉ. बृजेश यादव ने किया, जबकि पूरी प्रतियोगिता का सफल संयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उदय प्रताप के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान नितिल कुमार श्रीवास्तव, अजय मिश्र, अमरनाथ जाय सहित कॉलेज के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













