जौनपुर

जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट क्लास संचालन, छात्र नामांकन, लर्निंग आउटकम और आधारभूत सुविधाओं की बिंदुवार गहन समीक्षा की गई।
धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, बीईओ से मांगा स्पष्टीकरण
विभिन्न पैरामीटरों पर समीक्षा के दौरान विकास खंड करंजाकला और मुंगराबादशाहपुर में अपेक्षित प्रगति कम पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दोनों संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों की छतों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को न हटाए जाने पर सख्त रुख अपनाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।
स्मार्ट क्लास मॉनिटरिंग के लिए बनेगा व्हाट्सऐप ग्रुप
स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन को लेकर डीएम ने निर्देश दिया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाएं, जिसमें प्रतिदिन संचालित होने वाली स्मार्ट क्लास की वीडियो क्लिप साझा की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने पंचायत भवनों में बनी ‘डिजिटल लाइब्रेरी’ का बच्चों द्वारा उपयोग बढ़ाने, नियमित अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित करने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में ‘मिशन शक्ति’ के तहत छात्राओं को जागरूक करने के निर्देश दिए।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीईओ व शिक्षक सम्मानित
बेसिक शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर जिलाधिकारी ने मड़ियाहूँ के खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा तथा राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संजय मिश्रा को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
एमडीएम व अन्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश
डीएम ने विद्यालयों में अभियान चलाकर बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने, गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण मिड-डे मील देने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता डॉ. अजीत श्रीवास्तव का लालगंज में भव्य नागरिक अभिनंदन, शिक्षकों ने सराहाhttps://t.co/QPx5xH2vUp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 25, 2026













