पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मना विश्व फार्मासिस्ट दिवस: विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह बोले स्वास्थ्य व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं फार्मासिस्ट’

जौनपुर

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शुक्रवार को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शुक्रवार को ‘विश्व फार्मासिस्ट दिवस’ उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस वर्ष की थीम स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों को सशक्त बनाना पर केंद्रित इस आयोजन में विभाग के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रचनात्मक व शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया।

दीप प्रज्वलन व प्रतियोगिताओं से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह एवं प्रो. नरेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर रंगोली, पोस्टर मेकिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक व बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

दवाओं के सही उपयोग के प्रति जागरूक करना मुख्य जिम्मेदारी

समारोह को संबोधित करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने दवाओं के तर्कसंगत और उचित उपयोग पर बल देते हुए कहा कि मरीज को सही खुराक, सही समय और सही तरीके से दवा लेने की जानकारी देना फार्मासिस्ट का नैतिक कर्तव्य है।

एंटीबायोटिक प्रतिरोध के खतरे पर चेतावनी

प्रो. नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान व कौशल का उपयोग समाज के स्वास्थ्य सुधार में करें। उन्होंने ‘एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस’ (प्रतिरोध) के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए कहा कि दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल भविष्य के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। वहीं डॉ. विजय बहादुर मौर्य ने बदलती वैश्विक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने और खुद को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती पूजा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ. नृपेंद्र सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. झांसी मिश्रा, डॉ. सुरेंद्र कुमार गौतम, अभिषेक कुमार यादव, शक्ति जायसवाल, हेमंत दुबे, प्रशांत यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.