निचलौल

महराजगंज जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निचलौल थाना क्षेत्र में गुरुवार को विशेष यातायात चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम जनमानस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निचलौल थाना क्षेत्र में गुरुवार को विशेष यातायात चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) निचलौल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर भारी वाहनों की सघन जांच की और सुरक्षा मानकों को पूरा कराया।
रात में हादसों से बचाएंगे रिफ्लेक्टर
अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने मुख्य मार्गों से गुजरने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप और अन्य भारी मालवाहक वाहनों को रोककर उन पर मौके पर ही उच्च गुणवत्ता वाले रिफ्लेक्टर टेप लगाए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में अक्सर ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर वाहनों में बैकलाइट या रिफ्लेक्टर नहीं होते, जिससे रात के अंधेरे में पीछे से आने वाले वाहनों को वे दिखाई नहीं देते और गंभीर हादसे हो जाते हैं। रिफ्लेक्टर लगने से रात में इन वाहनों की दृश्यता (विजिबिलिटी) बढ़ेगी और हादसों पर प्रभावी रोक लगेगी।
चालकों को ओवरलोडिंग न करने की दी गई सख्त हिदायत
जांच के साथ-साथ पुलिस टीम ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की बारीकियों से अवगत कराया। चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे वाहनों में क्षमता से अधिक माल (ओवरलोडिंग) कतई न लादें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और किसी भी स्थिति में नशे की हालत में ड्राइविंग न करें।
पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन स्वामियों व आम नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क सुरक्षा अभियान में पुलिस का सहयोग करें।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार pic.twitter.com/Xfxy5YnoS4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026












