सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में उनकी 25 वर्षों की अनवरत सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में भव्य भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन में उनकी 25 वर्षों की अनवरत सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में भव्य भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और वक्तृत्व क्षमता के जरिए राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।
‘विकसित भारत 2047′ और सेवा भावना पर विद्यार्थियों ने रखे विचार
आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कला और ओजस्वी विचारों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, निस्वार्थ सेवा भावना, समृद्ध भारतीय संस्कृति तथा ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं की बनाई गई कलाकृतियों और वक्तव्यों ने उपस्थित अतिथियों को खासा प्रभावित किया।
राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है युवा शक्ति : विधायक श्यामधनी राही
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी राष्ट्र के नव-निर्माण की सबसे मजबूत आधारशिला है। विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के लिए ऐसे रचनात्मक आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। इससे युवाओं में सामाजिक दायित्व, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना सुदृढ़ होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बलराम सिंह, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार, प्रो. नीता यादव, सभासद प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, जतिन चौबे समेत विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार pic.twitter.com/Xfxy5YnoS4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026













