विश्व नदी दिवस: घुघली में NCC कैडेटों ने छोटी गंडक नदी के बैकुंठी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली जागरूकता रैली

घुघली

महराजगंज जनपद में विश्व नदी दिवस’ के उपलक्ष्य में गुरुवार को डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के यूपी-50 बटालियन एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छोटी गंडक नदी के बैकुंठी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में विश्व नदी दिवस’ के उपलक्ष्य में गुरुवार को डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के यूपी-50 बटालियन एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छोटी गंडक नदी के बैकुंठी घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेटों ने घाट परिसर में बिखरे कचरे और प्लास्टिक को साफ कर सुरक्षित निस्तारण किया और ग्रामीणों को नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के प्रति जागरूक किया।

सुबह 7 बजे घाट पर पहुंचे कैडेट, हटाया प्लास्टिक कचरा

अभियान की अगुवाई विद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जोगेंद्र प्रसाद ने की। उनके नेतृत्व में कैडेट सुबह सात बजे ही बैकुंठी घाट पहुंच गए। घाट और आसपास के किनारों पर फैली गंदगी, पॉलीथिन, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य अजैविक कचरे को कैडेटों ने एकत्र कर साफ किया।

इस दौरान लेफ्टिनेंट जोगेंद्र प्रसाद ने कैडेटों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि हमारे जीवन, संस्कृति और पूरे पर्यावरण का आधार हैं। इन्हें स्वच्छ और निर्मल रखना समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

जागरूकता रैली निकाल की अपील—नदियों में न डालें कचरा

श्रमदान के बाद एनसीसी कैडेटों ने क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से कैडेटों ने स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे घाट और नदी के जल में प्लास्टिक, पॉलीथिन या अन्य अपशिष्ट सामग्री सीधे न फेंकें। कैडेटों ने लोगों को समझाया कि प्लास्टिक कचरे से जल प्रदूषित होता है, जिससे जलीय जीवों के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य पर भी गंभीर संकट पैदा होता है।

विद्यालय परिसर लौटने पर लेफ्टिनेंट प्रसाद ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि कचरे का समुचित प्रबंधन, जलस्रोतों की स्वच्छता और प्राकृतिक संपदा का संरक्षण ही एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव है। उन्होंने सभी कैडेटों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और समाज में इस मुहिम को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.