अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर ब्लॉक अंतर्गत कंपोजिट स्कूल सुनाना में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर ब्लॉक अंतर्गत कंपोजिट स्कूल सुनाना में छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में संचालित विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों जैसे ईको क्लब, मीना मंच, खेलकूद और आर्ट एवं क्राफ्टको बच्चों के लिए और अधिक आकर्षक, व्यवस्थित तथा रुचिकर बनाना है।
मन लगाकर पढ़ाई करें और माता-पिता का नाम रोशन करें: BEO
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी दीपक कुमार ने बच्चों को विशेष पोशाकें वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लगन और अनुशासन से की गई पढ़ाई ही सफलता का आधार है। उन्होंने बच्चों से परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, क्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
अभिभावकों और शिक्षकों की रही मौजूदगी
ड्रेस वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन कुमार, समस्त शिक्षक स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की गतिविधियों को लगातार जारी रखने की बात कही।
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; मची चीख-पुकार pic.twitter.com/Xfxy5YnoS4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 24, 2026













