बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला का गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला का गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद चंडीगढ़ में काम कर रहा महिला का पति गांव लौटा और अपनी पत्नी से पूछताछ की। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पीड़िता ने युवक पर बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले जाने और वहाँ जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है।
चंडीगढ़ में करता है नौकरी
पीड़ित पति के अनुसार, वह वर्तमान में चंडीगढ़ में रहकर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है, जबकि उसके घर पर उसकी पत्नी और तीन बच्चे रहते हैं। 17 सितंबर को उसके एक परिचित ने मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था, जिसमें उसकी पत्नी गांव के ही एक युवक के साथ खेत में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रही थी। वीडियो मिलने के बाद पति तुरंत गांव पहुंचा और अपनी पत्नी से इस संबंध में जानकारी ली, जिसके बाद यह सनसनीखेज खुलासा हुआ।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के संबंध में पति ने अनूपशहर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो तथा महिला के बयानों के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













