सिद्धार्थनगर: बांसी के बसखोरिया में पीडीए जन पंचायत आयोजित, विमलेश पाल ने दिलाया सपा की सरकार बनाने का संकल्प

बांसी

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र बांसी अंतर्गत ग्राम पंचायत बसखोरिया में ‘पीडीए जन पंचायत’ का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

 

सिद्धार्थनगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र बांसी अंतर्गत ग्राम पंचायत बसखोरिया में ‘पीडीए जन पंचायत’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता विमलेश पाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

पाल-धनगर और पीडीए समाज को किया संबोधित

जन पंचायत को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विमलेश पाल ने कहा कि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों (पीडीए) के हक व अधिकार केवल समाजवादी विचारधारा में ही सुरक्षित हैं। उन्होंने विशेष रूप से पाल-धनगर समाज सहित संपूर्ण पीडीए वर्ग से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान, नौजवान और वंचित वर्ग आज बदहाली की कगार पर हैं और इसका एकमात्र समाधान प्रदेश में समाजवादी सरकार की वापसी है।

आयोजकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा पीडीए जन पंचायत के सफल संचालन और आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं व आयोजन समिति के सदस्यों को माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और पाल समाज के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभा के अंत में उपस्थित जनसमूह ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनाव में सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.