सिद्धार्थनगर में 5 तहसीलों में मॉक एक्सरसाइज, भूकंप और आग से निपटने की परखी तैयारी

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर, 18 सितंबर भूकंप, अग्निकांड और अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को जिले में व्यापक स्तर पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026 आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर, 18 सितंबर भूकंप, अग्निकांड और अन्य आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को जिले में व्यापक स्तर पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज-2026 आयोजित की गई। उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देश पर जिले की पांचों तहसीलों में इसका आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नौगढ़, बांसी, डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ तहसील में विभिन्न स्थानों पर आपदा की काल्पनिक परिस्थितियां तैयार कर विभागों की तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया और आपसी समन्वय को परखा गया। इस अभ्यास में एनसीसी कैडेट, आपदा मित्र, युवा आपदा मित्र, स्काउट गाइड की अहम भूमिका रही।

नौगढ़ के करौंदा मसिना स्थित एक होटल में अग्निकांड का अभ्यास किया गया। आग लगने की काल्पनिक स्थिति बनाकर राहत-बचाव कार्य किया गया। इसी तरह बांसी में तिलक इंटर कॉलेज में अग्निकांड की स्थिति पर मॉक ड्रिल हुई।

डुमरियागंज तहसील में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में भूकंप का अभ्यास किया गया, जहां भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने और तत्काल राहत पहुंचाने की तैयारी जांची गई। इटवा में माता प्रसाद इंटर कॉलेज में बड़े भवन से जुड़ी भूकंप की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जबकि शोहरतगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अस्पताल में आग लगने की स्थिति को आधार बनाकर अभ्यास हुआ।

जिले की सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की उपस्थिति में मॉक एक्सरसाइज संपन्न कराई गई। जिला इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर से जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी के निर्देश पर आपदा विशेषज्ञ और उनकी टीम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी तहसीलों में अभ्यास की निगरानी की।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.