धानी बाजार

महराजगंज जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में धानी बाजार क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास प्रकट किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में धानी बाजार क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्षोल्लास प्रकट किया गया। इस अवसर पर स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की मंगलकामना की।
काली माता मंदिर में हुआ भव्य दीपोत्सव
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन कानापार स्थित प्राचीन धानी काली माता मंदिर परिसर में किया गया। गुरुवार को बाजारवासियों और स्थानीय नागरिकों ने मंदिर में एकत्र होकर विधिवत पूजा-अर्चना की और सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित किए। दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने देश के विकास और प्रधानमंत्री के स्वस्थ व सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026












