बृजमनगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटिहनवा स्थित टोला गोलसागर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटिहनवा स्थित टोला गोलसागर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत की साफ-सफाई के दौरान हाईटेंशन/बिजली के केबल के संपर्क में आई सरिया छू जाने से 35 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं उसे बचाने के प्रयास में रिश्ते की भतीजी भी झुलस गई।
सरिया में उतरा था करंट
जानकारी के मुताबिक, गोलसागर निवासी पूजा (35) पत्नी रामसहाय सुबह अपने घर की छत पर साफ-सफाई कर रही थीं। छत से निकले लोहे के सरिया के ठीक पास से बिजली का केबल तार गुजरा हुआ था। सफाई के दौरान अचानक महिला का हाथ सरिया से छू गया, जिसमें करंट दौड़ रहा था। तेज झटके के साथ महिला वहीं चिपक गई। पास में मौजूद उनकी जेठानी की 10 वर्षीय पुत्री नेहा जब उन्हें बचाने दौड़ी, तो वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
चीख-पुकार सुनकर दौड़े परिजन दोनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद पूजा को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची नेहा की हालत खतरे से बाहर होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
बुलंदशहर: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का आज बुलंदशहर दौरा, दिवंगत विधायक अनिल शर्मा के परिजनों से करेंगे मुलाकातhttps://t.co/vNdRTslwdq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 18, 2026












