जौनपुर

जौनपुर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में गुरुवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. एके शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री सेवा संकल्प माह’ का फीता काटकर शुभारंभ किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में गुरुवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. एके शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘प्रधानमंत्री सेवा संकल्प माह’ का फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

निर्धारित समय से दो घंटे विलंब से पहुंचे मंत्री एके शर्मा का जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. और विधायक रमेश सिंह ने स्वागत किया, जिसके बाद जौनपुर पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुए लोगों से घरों में आशीर्वाद दीप जलाने की अपील की। हालांकि, क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और अस्पताल की बदहाल सुविधाओं से जुड़े सवालों पर मंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और चुप्पी साध ली।
रक्तदान शिविर में कुल 60 पंजीकरण हुए, जिनमें से पहले दिन 23 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा मंत्री ने अस्पताल के 25 मरीजों और 100 से अधिक तीमारदारों को फल व दूध वितरित कर उनका हालचाल जाना। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम, एसडीएम अंकुर वर्मा, विधायक रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













