बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ककोड़ में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ककोड़ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ककोड़ में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भाजपा महिला मोर्चा ककोड़ मंडल अध्यक्ष डॉ. वंदना अग्रवाल के आवास पर शाम करीब 7:10 बजे शुरू हुआ।

शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भारी उत्साह के साथ रक्तदान किया। इस दौरान सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर लक्ष्मी राज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में नगर पंचायत ककोड़ के चेयरमैन मोहित सिंघल, भाजपा ककोड़ मंडल अध्यक्ष ललित भाटी, मंडल महामंत्री पिताम्बर प्रजापति, विभिन्न सभासदों समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने संदेश दिया कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जान बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और समाज के सक्षम लोगों को इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













