जौनपुर

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की वर्कशॉप में तकनीकी सृजन, निर्माण और श्रम के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की वर्कशॉप में तकनीकी सृजन, निर्माण और श्रम के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वर्कशॉप परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, हवन व आरती से भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद यादव और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. संदीप कुमार सिंह ने विधि-विधान से धूप-दीप दिखाकर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद हुए हवन और आरती में शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया।
इस अवसर पर संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल, प्रो. रजनीश भास्कर, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. प्रदीप कुमार, डॉ. रितेश बरनवाल, फोरमैन संतोष उपाध्याय, कर्मचारी संघ के महामंत्री राधेश्याम सिंह ‘मुन्ना’, डॉ. दीप प्रकाश सिंह, डॉ. नवीन चौरसिया, डॉ. हेमंत कुमार सिंह समेत कई प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे। बी.टेक. एवं मैकेनिकल पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने वर्कशॉप की सजावट में विशेष भूमिका निभाई और तकनीकी शिक्षा व कौशल के महत्व को रेखांकित किया।
कुवैत में महराजगंज के युवक की अचानक मौत: शुक्रवार को लौटना था वतन, घर पहुंचने से पहले ही टूटा परिवार का सपना; शव लाने की गुहारhttps://t.co/QimyttN1on
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 17, 2026













