अंबेडकर तिराहे पर शक्ति मोबाइल टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

जौनपुर

जौनपुर जनपद के महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गुरुवार दोपहर शक्ति मोबाइल टीम ने अंबेडकर तिराहे पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गुरुवार दोपहर शक्ति मोबाइल टीम ने अंबेडकर तिराहे पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

टीम की प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा देवी ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा के प्रति सशक्त बनाने के लिए महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090 (विमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन) और 112 (इमरजेंसी नंबर) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा भी की गई।

प्रभारी पुष्पा देवी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अभद्र टिप्पणी या छेड़खानी करता है, तो बिना घबराए तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस हर समय आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है, इसलिए डरे नहीं बल्कि आगे आएं।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.