महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महाराज में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व समाजसेवी अजय यादव के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महाराज में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी व समाजसेवी अजय यादव के जन्मदिन के अवसर पर एक भव्य विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि 315 फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं राज्य मंत्री चौधरी शिवेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान आयोजक अजय यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। दंगल में केशव बाबा, विजय यादव उर्फ गादे पहलवान, जितेंद्र, सतीश और रविंद्र समेत कई नामी पहलवानों ने अपने मुकाबले प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर करमचंद यादव, अम्बरीष राव उर्फ लल्लन, रमाशंकर मौर्य, आशीष गुप्ता, करुणेश उपाध्याय, विकास यादव, सोनू कन्नौजिया, इंद्रजीत चौधरी, कपिल देव यादव, उपेंद्र यादव और कृष्ण यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग एवं कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026









