महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लिया।
शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाएं ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो।
साथ ही सभी प्र0नि0/थानाध्यक्ष को निर्देश दिए गए कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026









