मऊ

मऊ जनपद के नगर पालिका परिषद मऊ के वार्ड-17, भटकुला पट्टी में कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष रास्ते के निर्माण की मांग रखी थी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के नगर पालिका परिषद मऊ के वार्ड-17, भटकुला पट्टी में कक्षा-1 की छात्रा समारा नाज ने जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी के समक्ष रास्ते के निर्माण की मांग रखी थी। प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य पूरा करा दिया।
आज जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने मौके पर पहुंचकर नवनिर्मित मार्ग की गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ नगरपालिका को आसपास की गलियों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के बाद डीएम ने समारा नाज से मिलकर उसे साइकिल और चॉकलेट उपहार में दी। सड़क बनने और उपहार पाकर समारा व उसका परिवार बेहद खुश हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी डीएम की कार्यशैली की जमकर सराहना की। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026







