सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को गांव में ही बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग की ओर से विकासखंड लोटन की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं को गांव में ही बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग की ओर से विकासखंड लोटन की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। इस पहल के तहत प्रथम चरण में लोटन ब्लॉक की 9 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की गई हैं, ताकि ग्रामीण युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर न जाना पड़े। प्रत्येक लाइब्रेरी पर करीब 5 लाख रुपये की लागत से कुल लगभग 45 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इन पुस्तकालयों को कंप्यूटर, टेबल, इंटरनेट व अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। यहां एनसीईआरटी (NCERT) की कक्षा 1 से 12वीं तक की पुस्तकों के अलावा सामान्य ज्ञान, करेंट अफेयर्स, संविधान और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।लाखों रुपये खर्च के बाद भी नियमित संचालन नहीं, लटके मिले ताले योजना जितनी बेहतर है, जमीनी हकीकत उतनी ही चिंताजनक नजर आ रही है। ब्लॉक क्षेत्र में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरियों में नियमित संचालन की स्थिति संतोषजनक नहीं है।
पननी,सिकरी बखरिया,बनियाडीह,तरघौना,पोखरभिटवा,ठोठरी,फुटुक,भुसौला अदई,गढ़मौर इन 9 ग्राम पंचायतों में स्थापित हुईं लाइब्रेरी
सदानंद वर्मा, एडीओ पंचायत, लोटन जानकारी दी की नौ ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना हो चुकी है और दूसरे चरण में अन्य पंचायतों में प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लाइब्रेरी में अभी कुछ संसाधन आने बाकी हैं। संसाधन पूरे होते ही पंचायत सहायकों की मदद से इनका सुचारू संचालन कराया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। 5 लाख तक का कैशलेस इलाज, 400 विधि अधिकारियों को टैबलेट और 10 हजार वकीलों के लिए चैंबर-पार्किंग की सौगात pic.twitter.com/NRO5zhS5gi
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 15, 2026











