जौनपुर

जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी गांव में बुधवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर त्रिमुहानी गांव में बुधवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
कमरे में फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के मुताबिक, राजेपुर त्रिमुहानी निवासी अनवर की 19 वर्षीय पुत्री आस्मीन ने बुधवार को अपने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों की नजर जब फंदे पर लटकी आस्मीन पर पड़ी, तो घर में चीख-पुकार मच गई। बदहवास परिजनों ने आनन-फानन में मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, सुसाइड नोट बरामद
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक (SI) इष्टदेव पांडेय पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने बारीकी से मुआयना किया।
उपनिरीक्षक इष्टदेव पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन के दौरान कमरे से एक कागज (सुसाइड नोट) बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने अपने माता-पिता से माफी मांगने की बात लिखी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड नोट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













