जौनपुर

जौनपुर जनपद में सड़कों की स्थिति को लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-2) की एक अहम समीक्षा बैठक संपन्न हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में सड़कों की स्थिति को लेकर गुरुवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-2) की एक अहम समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बारिश के चलते जिन सड़कों पर गड्ढे बने हैं अथवा क्षति पहुंची है, उन्हें तत्काल प्रभाव से आवागमन के अनुकूल बनाया जाए ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
बारिश थमते ही शुरू होगी ब्लैक टॉपिंग
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मानसून की समाप्ति के बाद सड़कों की पक्की मरम्मत और ब्लैक टॉपिंग (डामरीकरण) के लिए अभी से संपूर्ण कार्ययोजना और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाएं। जैसे ही बारिश का दौर थमे, धरातल पर निर्माण कार्य तुरंत शुरू होना चाहिए।
लापरवाही पर ठेकेदारों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
बैठक के दौरान डीएम ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर कड़ा रुख अपनाया गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निर्माण व मरम्मत कार्यों की नियमित निगरानी करें और तय मानकों का सख्ती से पालन कराएं।
समयसीमा का पालन अनिवार्य: ठेकेदारों से तय मियाद के भीतर काम पूरा कराया जाए; शिथिलता या लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी एजेंसियों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
पारदर्शिता और विवरण बोर्ड: जनता की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक निर्माण स्थल पर सड़क की कुल लागत, कार्य की प्रकृति और संबंधित एजेंसी के नाम का विवरण अनिवार्य रूप से प्रदर्शित किया जाए।
इस समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई) सहित निर्माण खंड-2 के अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026












