मेरठ

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने वाले पुलिस अधिकारियों को डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने वाले पुलिस अधिकारियों को डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बुधवार को रेंज कार्यालय पर आयोजित समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों की अपराध स्थिति तथा आगामी त्योहारों की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी बुलंदशहर दिनेश कुमार सिंह, एसपी बागपत सूरज कुमार राय और एसपी हापुड़ कुंवर ज्ञानंजय सिंह व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे। वहीं चारों जनपदों के अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, सीएफओ, सीओ एलआईयू तथा एआरओ वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विभिन्न अभियानों की समीक्षा व सख्त हिदायत
बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, आईजीआरएस, साइबर अपराध, ऑपरेशन कन्विक्शन, मिशन शक्ति तथा ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ अभियान की प्रगति का मूल्यांकन किया गया। बेहतर विवेचना निस्तारण के लिए क्षेत्राधिकारी (सीओ) नगर बागपत की प्रशंसा की गई। लचर विवेचना निस्तारण पर सीओ शिकारपुर और क्षेत्र में अधिक वारदात होने पर सीओ सदर देहात से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
आगामी त्योहारों पर सतर्कता के निर्देश
डीआईजी ने आगामी गणेश चतुर्थी, नवरात्र, रामनवमी, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए:
किसी भी दशा में नई परंपरा की शुरुआत न होने दी जाए।गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों की सूची बनाकर आयोजकों से समन्वय किया जाए और सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगवाए जाएं।
बागपत: गैस एजेंसी संचालिका ने युवक पर लगाया रंजिशवश झूठी शिकायतें करने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांगhttps://t.co/nshVSXiNH9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 10, 2026













