बुलंदशहर:अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करें विद्यार्थी, राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका: ज्ञानेंद्र सिंह राघव

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के विकास क्षेत्र अनूपशहर अंतर्गत ग्राम ऐंचौरा स्थित गंगा बांगर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकास क्षेत्र अनूपशहर अंतर्गत ग्राम ऐंचौरा स्थित गंगा बांगर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को छात्र-छात्राओं के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के उपाध्यक्ष कोऑर्डिनेटर एवं क्षत्रिय महासभा के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने छात्रों को अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने और राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

‘जेन जी’ और युवाओं के वैचारिक बदलाव पर चर्चा

संवाद कार्यक्रम से पूर्व ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने विद्यालय के प्रबंधक अनिल छोकर से मुलाकात की। इस दौरान देश और प्रदेश के वर्तमान हालातों, युवा वर्ग की सोच तथा विशेष रूप से नई पीढ़ी (जेन जी) के बीच आ रहे वैचारिक बदलावों पर विस्तृत मंथन हुआ।

अधिकार और कर्तव्य एक-दूसरे के पूरक

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि छात्र ही देश का भविष्य हैं और आने वाले भारत की दिशा व दशा तय करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने कहा आज के भौतिकतावादी युग में छात्रों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों को भी समझना होगा।अधिकार और कर्तव्य एक-दूसरे के पूरक हैं; केवल अधिकारों की बात करने के बजाय हर नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवा संविधान के मूल्यों को समझकर समाज में जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करें, तो देश को एक सशक्त दिशा मिलेगी।

शिक्षकों और छात्रों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधक अनिल छोकर की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने अधिकार एवं कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.