महराजगंज: साइड न मिलने पर दबंगों का तांडव, रोडवेज बस रोककर चालक को पीटा; वीडियो वायरल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर चौराहे पर बेखौफ दबंगों द्वारा बीच सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुर चौराहे पर बेखौफ दबंगों द्वारा बीच सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ओवरटेक करते समय साइड न मिलने से आगबबूला कार सवार दबंगों ने रोडवेज बस को जबरन रुकवाकर चालक के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो बस में सवार एक यात्री ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कार आगे लगाकर रोकी बस, फिर की मारपीट

जानकारी के अनुसार, शिकारपुर चौराहे के समीप कार सवार कुछ युवक रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। पर्याप्त जगह न होने के कारण जब बस चालक साइड नहीं दे सका, तो कार सवारों ने तैश में आकर अपनी गाड़ी सीधे बस के आगे अड़ा दी। इसके बाद दबंगों ने बस रुकवाकर चालक को निशाना बनाया और उसके साथ सरेराह मारपीट शुरू कर दी।

पुलिस का रुख

मामला भिटौली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया गया है और पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होते ही मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.