जौनपुर

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला मोड़ के पास बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला मोड़ के पास बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, बाबरखा गांव निवासी विपिन यादव अपनी चार पहिया गाड़ी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह करंजाकला मोड़ के पास पहुंचे, तभी अज्ञात चार पहिया सवार हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी।
गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026













