बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत कस्बे के खत्री गढ़ी में बुधवार सुबह करीब 08:30 बजे एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दीपेंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक वर्ष से खत्री गढ़ी में किराये की दुकान चला रहा था। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत कस्बे के खत्री गढ़ी में बुधवार सुबह करीब 08:30 बजे एक व्यक्ति की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान दीपेंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक वर्ष से खत्री गढ़ी में किराये की दुकान चला रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ौत थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि दीपेंद्र का दुकान के सामने रहने वाले एक व्यक्ति से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी बागपत भेज दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्राधिकारी बड़ौत के अनुसार घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और साक्ष्य जुटाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जौनपुर में पीली नदी से 10 दिन बाद सपेरे युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनीhttps://t.co/FF5giPNBco
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 9, 2026












