जौनपुर: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल

जौनपुर

जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहंगपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 45 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लहंगपुर गांव के पास बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार 45 वर्षीय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, फत्तूपुर गांव निवासी नागेश मिश्रा (45) अपने घर से साइकिल द्वारा फूलपुर स्थित ‘बीड़ी फूड्स पारले कंपनी’ में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह लहंगपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में नागेश मिश्रा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Voice Of News24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.