महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मी बाई इकाई के तत्वावधान में साइबर अपराध और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलहिया में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मी बाई इकाई के तत्वावधान में साइबर अपराध और सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निचलौल थाने से पहुंची साइबर टीम ने छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव और सतर्कता के तरीके बताए।

मुख्य वक्ता संजीव सिंह एवं उपनिरीक्षक संजय यादव ने साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही अपना ओटीपी किसी के साथ साझा करें। उन्होंने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी हो जाती है, तो वह तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे या अधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराए।
कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार एवं प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने भी विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेविकाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। इस अवसर पर उपप्राचार्य सत्येंद्र गुप्ता, डिंपल पटेल, रामकेश चौधरी, मानवेंद्र तिवारी, तानिया जायसवाल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ व एनएसएस की स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













