महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बालक का दायां पैर टूट गया है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, खजुरिया गांव निवासी अभिषेक पैदल खजुरिया-दरहटा मार्ग से होकर गुजर रहा था। इसी दौरान दरहटा की दिशा से आ रही अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अभिषेक सड़क पर गिरकर लहुलुहान हो गया।
घटना स्थल पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने तत्काल हादसे की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल बालक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













