जेवर चोरी के आरोप में महिला समेत तीन से मारपीट, मुकदमा दर्ज

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के सिहुली परसा स्थित वनग्राम 27 नर्सरी में पुरानी जेवर चोरी के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला और उसकी दो बहुओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के सिहुली परसा स्थित वनग्राम 27 नर्सरी में पुरानी जेवर चोरी के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला और उसकी दो बहुओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता जिलेबा देवी ने बताया कि करीब चार महीने पहले हुई जेवर चोरी की घटना को लेकर पड़ोसी उन पर झूठा आरोप लगा रहे थे। इसी रंजिश के तहत 5 सितंबर को पड़ोसी रिंका देवी, गुलाबी देवी, राज चौहान और रोशनी उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने जिलेबा देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने आईं उनकी बहुओं अनिता देवी और सुशीला देवी के साथ भी मारपीट की गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से पीड़िता की जान बची। आरोप है कि जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी, जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है।

थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.